फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aira in sugar distillery plant inaugurated

ऐरा चीनी मिल में डिस्टलरी प्लांट का शिलान्यास

Tue, 01 Mar 2016 07:52 PM IST
खमरिया।
खमरिया। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Aira in sugar distillery plant inaugurated
कस्बा स्थित जुआरी ग्रुप के चीनी मिल में डिस्टलरी प्लांट की नींव रखी गई। इसमें जुआरी ग्रुप के चेयरमैन सुरेश कृष्णन ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विश्वकर्मा देवता की पूजा की। इसके बाद शिलान्यास करते हुए नारियल तोड़कर आरती पूजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को संबंधित करते हुए चेयरमैन सुरेश कृष्णन और एमडी राघवन ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन के चलते, मालिकान और प्रबंधन का विश्वास बढ़ा है। इसके चलते हम इस प्लांट के विस्तारीकरण की योजनाओं पर काम करेंगे। यूनिट हेड आलोक सक्सेना ने मैनेजमेंट के विश्वास को बनाए रखने के लिए और मेहनत करने का वायदा अपने कर्मचारियों की ओर से किया।
विज्ञापन

इस प्लांट से 60 हजार लीटर अल्कोहल का निर्माण रोजाना होगा। इस यूनिट के विस्तारीकरण से क्षेत्र का भी विकास होगा। इस मौके पर प्रबंध निदेशक आरएस राघवन, यूनिट हेड आलोक सक्सेना, जीएम पावर प्लांट एसएन मिश्रा, प्रोडक्शन मैनेजर रमेश तिवारी, केन मैनेजर वीके सिंह, एचआर महेश सिंह, अमित सिंह, कुंदन सिंह, विजय सिंह मान, हरेंद्र मलिक, धर्मेंद्र राय, एपी सिंह, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed