{"_id":"5f2afb208ebc3e3cfe1a9814","slug":"aim-to-conduct-one-thousand-antigen-tests-daily-on-15-chcs-lakhimpur-news-bly415259170","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सीएचसी पर प्रतिदिन एक हजार एंटीजन टेस्ट कराने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सीएचसी पर प्रतिदिन एक हजार एंटीजन टेस्ट कराने का लक्ष्य
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण पहले ही तेजी पकड़े है, अब सीएचसी पर एंटीजन टेस्ट की उपलब्धता होने से इनकी संख्या और तेजी से बढ़ेगी। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं, क्योंकि बुधवार को आई रिपोर्ट में 24 घंटे के दौरान रिकार्ड 88 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी 15 सीएचसी पर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों के कैंप लगाकर एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। प्रतिदिन एक हजार एंटीजन टेस्ट करने का लक्ष्य है और करीब 200 टेस्ट लखनऊ की लैब से कराए जा रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट लैब से भी कुछ पॉजिटिव रिपोर्ट आ जाती हैं।
15 सीएचसी पर होने वाले करीब एक हजार एंटीजन टेस्ट में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जांच करा रहे हैं। इससे निश्चित ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे ज्यादा और लोगों के संक्रमित होने के आसार भी हैं। वहीं प्रतिदिन मिलने वाली कुल पॉजिटिव रिपोर्ट में से 50 फीसदी कोरोना संक्रमित सदर तहसील में यानी लखीमपुर शहर में ही मिल रहे हैं। शहर में दक्षिण खीरी वन प्रभाग कार्यालय के भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि कई और सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैैं। मोहम्मदी कोतवाली की रेहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज समेत करीब 10 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हुए हैं। इससे भी लोगों में कोरोना का डर भले ही न हो, लेकिन खतरा अब और अधिक बढ़ता जा रहा है।
सभी सीएचसी पर प्रतिदिन करीब एक हजार एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। अब तक 27 हजार से अधिक टेस्ट हुए हैं। रक्षाबंधन के चलते एक दिन टेस्ट नहीं हुए थे, लेकिन अब पुन: टेस्ट शुरू हो गए हैं। जनपद में अब कुल टेस्ट के सापेक्ष 3:1 प्रतिशत की दर से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
तिकुनिया में सात लोग कोरोना संदिग्ध मिलने से हड़कंप
तिकुनिया। बुधवार को आई रिपोर्ट में सात और कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं, जिसमें पांच संक्रमित मंडी तिकुनिया के मोहल्ला बगिया के निवासी हैं। दो संक्रमित सुथना बरसोला गांव के हैं। एक साथ इतने कोरोना संक्रमित मिलने से गांव और कस्बे में हड़कंप है। इससे लोग घरों से बाहर नहीं निकले और मंडी की कुछ दुकानें भी बंद रहीं। सीएचसी निघासन प्रभारी डा लालजी पासी ने बताया कि बगिया मोहल्ले में पांच लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं सुथना बरसोला में दो लोग संक्रमित मिले हैं। पांचों को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर नकहा भेजा गया है। पुलिस ने इन मोहल्लों में बल्लियां लगाकर 100 मीटर परिधि को सील किया है। इससे पहले गांव बनवीरपुर में एक व्यक्ति, तिकुनिया मंडी बाजार के बगिया मोहल्ले में पांच लोग संक्रमित मिले थे। जबकि गांव सुथना बरसोला में संक्रमित मिले एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसी गांव में मृतक के घर का एक सदस्य समेत दो लोग संक्रमित मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में भी दहशत बन गई है।
बांकेगंज में दो एंबुलेंस कर्मियों समेत छह लोग मिले संक्रमित
बांकेगंज। क्षेत्र में छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप है। इन छह नए मामलों को मिलाकर अब तक कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने बताया कि बुधवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक बांकेगंज सीएचसी में 102 एंबुलेंस में तैनात एक ईएमटी और एक पायलट है, जबकि चार अन्य नागरिक पॉजिटिव मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाएगी। उधर, एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने बताया कि बांकेगंज क्षेत्र में छह लोगों के पॉजटिव मिलने के बाद उनके मोहल्लों और गलियों को सील करते हुए बैरिकेडिंग करा दी गई है।
मैगलगंज में एक और मिला कोरोना संक्रमित
पसगवां। पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैगलगंज में एक और व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है। इस व्यक्ति की पुत्र-पुत्री पहले से ही कोरोना संक्रमित हैं। पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि भाई-बहन के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उनके पिता का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद आरटीपीसीएन टेस्ट लखनऊ में कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उन्होंने बताया कि मैगलगंज में संदिग्धों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। मैगलगंज में चार कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें दो होम क्वारंटीन हैं। दो संक्रमित कोविड केयर सेंटर नकहा में है। इसके पूर्व पसगवां सीएचसी में 37 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। संवाद