फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   AI training is being provided at ITIs in Lakhimpur and Mohammadi

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर और मोहम्मदी के आईटीआई में दिया जा रहा एआई का प्रशिक्षण

Sat, 15 Nov 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
AI training is being provided at ITIs in Lakhimpur and Mohammadi
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय औद्योगिक संस्थान के अलावा मोहम्मदी में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दोनों जगहों पर छह नई ट्रेड इसी साल से शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा अपना भविष्य संवारने में जुटे गए हैं। दोनों जगहों पर दो सौ से अधिक युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। आने वाले समय में सभी जगहों पर उक्त ट्रेड शुरू की जाएंगी। लखीमपुर और मोहम्मदी में बेसिक डिजाइनर एवं वर्चुअल वेरीफायर, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एवं डिजिटिल मेन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, मेन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एवं ऑटोमेशन, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग, मैकेनिक इलेक्ट्रिक वेहकिल व आर्टीसन यूजिंग एडवांस्ड टूल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी पीके शाक्यवार ने बताया कि फोर्थ जेनरेशन ट्रेड का समावेश न केवल छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें उभरते हुए क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है। उक्त ट्रेड में प्रशिक्षित होने के बाद युवाओं के आगे रोजगार के दर्जनों विकल्प होंगे। इससे उन्हें जहां बेहतर लगेगा वहां कार्य करते हुए भविष्य को संवार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed