फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ahilyabai was an example of justice, service and public welfare

Lakhimpur Kheri News: न्याय, सेवा और लोककल्याण की मिसाल थीं अहिल्याबाई

Sun, 31 May 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai was an example of justice, service and public welfare
लोहिया भवन में वीरांगना अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यर्पण करते सपा पदा​णिकारी। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज सुधार के कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

लखीमपुर स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न्यायपूर्ण शासन, परोपकार और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जानी जाती हैं। इस दौरान पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, मो. कयूम खान, पूर्व मंत्री डॉ. आरए. उस्मानी, अब्दुल मन्नान उस्मानी, जाहिद अली खान, शौर्य वर्धन गुप्ता, जेबी सिंह, फैसल खान, धर्मदत्त तिवारी कुनाल, अभय सिंह बंटी, विनय मिश्रा, संजय वर्मा, आकाश यादव, त्रिभुवन सिंह सेंगर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का नारी सम्मान, शिक्षा, सेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत है। जिला महासचिव वरुण चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में निवेश कुमार मसित, रवि तिवारी, अब्दुल कयूम, राजेंद्र गुप्ता, जावेद अली, चंद्रप्रभा अवस्थी, अब्दुल रहीम, लतीफ आजम और आशीष कुमार अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोला गोकर्णनाथ के भारत भूषण कॉलोनी स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामकुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, मतीन शाह, रामशंकर पाल, अजयकुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू, फकीर मोहम्मद, प्रशांत पटेल, नन्हे श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लोहिया भवन में वीरांगना अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यर्पण करते सपा पदाणिकारी। स्रोत: पार्टी

लोहिया भवन में वीरांगना अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यर्पण करते सपा पदाणिकारी। स्रोत: पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed