फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Agra 'A' Cluster Champion in Regional Athletics Meet

Lakhimpur Kheri News: रीजनल एथलेटिक्स मीट में आगरा ‘ए’ क्लस्टर चैंपियन

Sun, 12 Apr 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Agra 'A' Cluster Champion in Regional Athletics Meet
विजेता टीम ट्राफी के साथ। स्रोत: आयोजक
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय बालिका वर्ग की रीजनल एथलेटिक्स मीट में आगरा ‘ए’ क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली, जबकि वाराणसी ‘ए’ क्लस्टर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में चयनित छात्राएं अब नेशनल एथलेटिक्स मीट में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार ने किया। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 89 नवोदय विद्यालयों के आठ क्लस्टरों की 187 छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार छात्राओं को ‘बेस्ट प्लेयर’ चुना गया। अंडर-14 वर्ग में रुचि और ममता गोस्वामी, अंडर-17 में राधा रानी तथा अंडर-19 में भूमिका पाल को यह सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूपुर गोस्वामी और प्रीती पाठक ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मेल पीटी कमलेश वर्मा और फीमेल पीटी नीरू कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह ने सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सतीश प्रसाद, युगल किशोर, गौरव सोनकर, मीनाक्षी सिंह, अनिल कुमार सिंह, एसपी सिंह, एनडी वर्मा, पंकज मिश्रा, जीके शुक्ला, संजय कुमार, दीपक सत्यार्थी, एके सिंह, योगेश कुमार, रिंकी शर्मा, कंचन सिंह, इमरान समर सहित विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed