फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   agnikandh

लूकेपारा में अग्निकांड में 25 घर जले, लाखों का नुकसान

Tue, 21 Apr 2015 11:39 PM IST
बेहजम।
बेहजम। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
agnikandh
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लूकेपारा में दोपहर को खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 25 घर राख हो गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम गांव पहुंची, लेकिन गाड़ी के टैंक में पानी नहीं था। इसके बाद एक खेत की बोरिंग से पानी भरकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

लूकेपारा निवासी रामआसरे के मकान से आग लग गई, जिसके बाद उसने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आकर श्रीपाल, लक्ष्मन, दीनबंधु, इतवारी, चंद्र्रभाल, जमुना प्रसाद, गोविंद प्रसाद, ज्ञानू, छोटकन्न, छोटकऊ, रामू, जैराम, भल्ला, ओमप्रकाश, लखपति, उटक्कर, रमेशुर, सागर, महेश, हरीश आदि के घर जल गए। आग इतनी विकराल थी कि लोग अपना घर बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके, बल्कि परिवार समेत खेतोें में शरण लेकर अपनी जान बचाई। इस दौैरान फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन पानी न होने के कारण आग बुझाने में देरी हुई, जिससे आग को जल्द काबू नहीं किया जा सका। चौकी प्रभारी समीर जावेद ने फायर ब्रिगेड के लिए पानी का इंतजाम कराया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। शाम को मितौली तहसीलदार जगदीश सिंह आग से हुए नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे और पीड़ितों को प्राथमिक विद्यालय में ठहराने और भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मितौली जगदीश सिंह का कहना है कि गांव में 25 घर जले हैं। लोगों को फौरी तौर पर तत्काल सहायता के तहत स्कूल में ठहराकर रात में भोजन वितरित कराया जा रहा हैै। नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसके बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूसर गांव में तीन घर राख
पलियाकलां। धूसर गांव में सुबह लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। इसमें हजारों रुपये के नुकसान का अंदेशा है।
धूसर गांव में सुबह रामआसरे, विक्रमपाल, नागेंद्र के घर में आग लग गई। आग लगने के दौरान घरवाले चाय नाश्ता कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई। इसमें करीब 5 हजार रुपये नगद, 10 क्विंटल गेहूं, एक पीपा तेल आदि जल कर राख हो गए। अग्निकांड में हजारों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है

हजारों की संपत्ति राख

ममरी। कसबे के उत्तरी मोहल्ले में अचानक आग लगने से दो सगे भाइयों घनश्याम वर्मा, राकेश वर्मा के घर जल गए। इसमें हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पशुशाला में बंधी एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed