{"_id":"576946d64f1c1b9172b47d38","slug":"against-rationing-system-the-sit-in-mal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन व्यवस्था के खिलाफ माले का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन व्यवस्था के खिलाफ माले का धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, कार्रवाई की मांग
15 दिन में मांगें पूरी न होनेे पर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी
राशन व्यवस्था में धांधली का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में भाकपा माले ने धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। इससे पहले सभा कर माले नेताओं ने प्रदेश सरकार के साथ ही अन्य पार्टियों को जमकर कोसा। उन्होंने 15 दिनों के अंदर मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
भाकपा माले के सचिव कमलेश राय के नेतृत्व में तहसील पहुंचे तमाम ग्रामीणों ने राशन व्यवस्था में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम शादाब असलम को तीन सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन दिया। जिसमें सभी गरीबों के नाम बीपीएल सूची में शामिल कर राशन कार्ड बनाए जाने, शासन के निर्देशों के बावजूद खुली बैठक में कार्डो का सत्यापन कराने वाले पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने के साथ ही राशन कार्डो में धांधली करने वाले कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है। इससे पहले हुई सभा को भाकपा माले कमलेश राय, खेत मजदूर सभा के रामकिशन, अजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, सियाराम, ओमप्रकाश, हरिनाथ, रमाशंकर आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने 15 दिनों के अंदर मांगें न पूरी होने पर अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल किए जाने की चेतावनी भी दी है। इसमें ऊषा देवी, तारावती, सत्यवती देवी, पराना देवी, जल्ला देवी, रामासरे, लौंगश्री, ममता, विजय आदि शामिल रहे।