फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Against Palikadhyksh Members rallied meeting

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सदस्य लामबंद, बैठक

Sun, 24 May 2015 11:14 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 24 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Against Palikadhyksh Members rallied meeting
नगर पालिका के तमाम सदस्यों ने एक बैठक की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर दर्ज कराए गए मुकदमे को न्यायपूर्ण कदम बताते हुए डीएम का आभार जताया। कहा कि नैतिकता के आधार पर पालिकाध्यक्ष को त्याग पत्र दे देना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन

बैठक में पालिका सदस्यों ने कहा कि तमाम सदस्यों ने डीएम से शिकायत की थी कि बोर्ड बैठक में सदस्यों के उठाए गए मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया जाता है और कार्रवाई भी नहीं लिखी जाती है। इस पर डीएम ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर निर्देशित किया है कि बोर्ड बैठक में सदस्यों के मुद्दे पर ध्यान देते हुए कार्रवाई में शामिल किए जाने ओर प्रत्येक बोर्ड बैठक की वीडियोग्राफी कराकर सीडी व कार्रवाई उन तक पहुंचाएं। इस निर्देश का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में नगर पालिका के आंतरिक मामले, शासन के न्यायिक एवं वैधानिक कार्यों में हस्तक्षेप के लिए कुछ संगठनों की निंदा भी की गई। बैठक में गौरव गुप्ता, राजीव शुक्ला, विवेक गुप्ता, सीताराम राठौर, मुन्नी, समशुन निशा, गजाला अंजुम, मुन्नी, अब्दुल खालिक, इस्लामुददीन, बुंदन अली, मोहम्मद उस्मान, सुधा सिंह, अब्दुल  करीम आदि कई पालिका सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed