{"_id":"61cf64d17fe4f37b72183911","slug":"after-reaching-dudhwa-the-tourists-said-to-each-other-happy-new-year-lakhimpur-news-bly4710090182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा पहुंचकर सैलानियों ने एक दूसरे को कहा- ‘हैप्पी न्यू ईयर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा पहुंचकर सैलानियों ने एक दूसरे को कहा- ‘हैप्पी न्यू ईयर’
विज्ञापन
दुधवा घूमने जाते सैलानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड गाइडलाइन का पालन कर मनाया पार्क में नया साल
सुबह किशनपुर तो दूसरी शिफ्ट में दुधवा के जंगल का किया भ्रमण
पलियाकलां। नए साल का जश्न मनाने के लिए दुधवा नेशनल पार्क में शुक्रवार की सुबह से ही सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुबह की शिफ्ट में दुधवा के जंगली रास्ते बारिश के कारण खराब हो जाने के कारण किशनपुर में सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में दुधवा नेशनल पार्क का सैलानियों ने भ्रमण किया। दोपहर में निकली धूप ने भी नया साल मनाने आने वाले सैलानियों के लिए राहत का काम किया और सैलानियों ने पार्क के जंगल का भ्रमण कर अपना रोमांच बताया।
दुधवा नेशनल पार्क में सुबह से ही सैलानियों की अच्छी तादाद दिखने लगी थी। लखीमपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई महानगरों व शहरों से सैलानियों का आना शुरू हो गया था, जिसके कारण पर्यटन परिसर के बाहर गाड़ी स्टैंड में भारी संख्या में गाड़ियों का तांता लगा था। पर्यटन परिसर के साथ ही रिसेप्शन पर सैलानियों की भीड़ जमा रही। उधर, बीते मंगलवार की रात व बुधवार को हुई बारिश के कारण दुधवा जंगल के कुछ रास्तों पर कीचड़ हो गया था। इस कारण शुक्रवार को सुबह की पहली शिफ्ट में जहां सैलानियों को किशनपुर रेंज में पार्क का भ्रमण कराया गया। वहीं दूसरी शिफ्ट में जीनॉन गाड़ियों को छोड़कर जिप्सियों से सैलानियों ने दुधवा के जंगल का भ्रमण किया। नए साल को लेकर पहले से ही दुधवा के सभी थारूहट, डॉरमेट्री आदि दो जनवरी तक एडवांस में बुक हैं। ऐसे में दो जनवरी तक की हो चुकी बुकिंगों के कारण ऑनलाइन बुकिंग भी फिलहाल के लिए बंद है।
अगले शनिवार और रविवार को भी हाउसफुल है दुधवा
वन निगम के मुताबिक, जनवरी तक दुधवा नेशनल पार्क के सभी हट व डॉरमेट्री पूरी तरह से बुक हैं। इसके बाद तीन, चार, पांच व छह जनवरी को एक आध हट खाली रहेंगे, लेकिन शनिवार सात व रविवार आठ जनवरी के दिन दुधवा फिर से हाउसफुल रहेगा। शुरूआती लगभग पंद्रह दिनों तक दुधवा का यही हाल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का सैलानियों ने किया दीदार
पार्क भ्रमण में सैलानियों में पक्षियों की पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों का दीदार किया। साथ ही मौजूद गाइडों ने उनको इसकी विशेषताएं बताने के साथ ही उनके नाम भी बताए, जिससे सैलानी काफी उत्साहित दिखाई दिए। बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में पक्षियों की 450 प्रजातियां पाई जाती हैं।
सेल्फी प्वांइट रहा आकर्षण का केंद्र
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार नकउहा नाला पर बनाया गया है, जिसका बर्ड फेस्टिवल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। यह अब सेल्फी प्वांइट के नाम से मशहूर हो गया है। यहां पर भारी संख्या में सैलानी रुककर सेल्फी खींचते हैं। इसमें दुधवा पार्क के मुख्य द्वार पर बाघ का लोगों लोगों को काफी आकर्षित करता है।
हाथी की सवारी व गैंडा दर्शन
न होने से दिखी मायूसी
पार्क प्रशासन द्वारा शुरूआती दिनों से ही हाथी की सवारी पर रोक लगाई गई थी। जिसके चलते हाथी पर बैठकर गैंडा दर्शन न कर पाने का मलाल सैलानियों को इस बार भी रहा।
कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सैलानियों को नए साल पर पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। बाकी पार्क प्रशासन की तरफ से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। कोविड-19 को लेकर सतर्कता जरूर बरती गई है। पार्क के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- कैलाश प्रकाश, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क