फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After maternal uncle-nephew, sister also died in Dhaurhara accident

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा हादसे में मामा-भांजे के बाद बहन की भी मौत

Tue, 18 Apr 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
After maternal uncle-nephew, sister also died in Dhaurhara accident
मौत पर बिलखते परिवार के लोग
धौरहरा। सिसैया में क्रशर के पास रविवार शाम हुए हादसे मामा नसीर और भांजे जुनैद की मौत के बाद बहन जुलेखा ने भी लखनऊ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। नसीर की आठ दिन बाद ही शादी होने वाली थी। एक साथ तीन मौतों से दिन भर गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक रमियाबेहड़ क्षेत्र के गांव रामनगर बगहा निवासी नसीर खान (22) की शादी 25 अप्रैल को थाना क्षेत्र फूलेबहड़ के सर्वा सेंटर गांव से होनी थी। दोनों घरों में खुशियों का माहौल था। नसीर अपनी शादी का न्योता देने बहन की ससुराल गया था। वहां से बहन 18 वर्षीय जुलेखा पत्नी लल्लू और सात वर्षीय भांजे जुनैद खां, चार वर्षीय असलम खां, पांच वर्षीय सलमान और दो वर्षीय भांजी शबनम को साथ लेकर रविवार शाम को बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच सिसैया में सड़क पर खड़ी गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई। इससे नसीर खां और भांजे जुनैद खा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहन जुलेखा की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। असलम, सलमान और शबनम का प्राथमिक उपचार चल रहा है।नसीर दो भाइयों और तीन बहनों में इकलौता कमाने वाला था, जो देहरादून में मजदूरी करके परिवार चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed