फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   after husband dies woman and son deadbodies found in evening in Lakhimpur

Lakhimpur Kheri: दोपहर में पति की मौत हुई तो रात को पत्नी और बेटे के भी मिले शव, डबल मर्डर की आशंका

Tue, 30 Aug 2022 12:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 30 Aug 2022 12:26 AM IST
सार

सोमवार सुबह लगभग 11 बजे चौकी क्षेत्र के मलंगा गांव निवासी तौले का शव सोमवार को पेड़ से लटकता मिला था। देर रात तौले की दूसरी पत्नी सरस्वती देवी व उसके पुत्र सौरव का भी शव बंद कमरे से बरामद हुआ है।

विज्ञापन
after husband dies woman and son deadbodies found in evening in Lakhimpur
मृतक तोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की दोपहर पलिया थाने के मझगईं चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद देर रात घर में ही उसके बेटे और पत्नी का शव मिला है। मामले में डबल मर्डर की आशंका है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुद फांसी लगाई है।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर पहले चौकी क्षेत्र के मलंगा गांव निवासी तौले का शव सोमवार को पेड़ से लटकता मिला था। दोपहर 11 बजे शव मिलने के बाद परिजनों में खलबली मच गई थी। उधर देर रात तौले की दूसरी पत्नी सरस्वती देवी व उसके पुत्र सौरव का भी शव बंद कमरे से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी संजीव सुमन का कहना है कि प्रथम दृष्टया तौले ने अपनी पत्नी सरस्वती व पुत्र सौरभ की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उधर मामले में कई झोल नजर आ रहे हैं। पुलिस घटना शाम को 6:30 बजे की बता रही है जबकि रात करीब 10:30 बजे शवों को बरामद किया गया है। वहीं इससे पहले घटना के बाद से ही पुलिस सरस्वती को मौके से फरार बता रही थी। लेकिन अब सरस्वती व उसके पुत्र का शव बरामद होने के बाद मामले में नया पेंच आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल तोले की दो पत्नियां थीं। तोले की पहली पत्नी द्रोपदी ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसमें सरस्वती से ही झगड़े की बात कही गई है, जिसके बाद पुलिस सरस्वती को फरार बता रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed