फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After elephants, now wild boars are wreaking havoc, attacking crops and livestock

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के बाद अब जंगली सूअरों का आतंक, फसल और पशु पर हमला

Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
After elephants, now wild boars are wreaking havoc, attacking crops and livestock
मझगईं। थाना क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बल्लीपुर में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, जबकि कस्बा मझगईं समेत कई गांवों में जंगली सूअरों के झुंड ने एक एकड़ से अधिक गन्ने की फसल नष्ट कर दी। ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बल्लीपुर में तेंदुआ स्वामी लोधी के घर आ गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे भगाया, लेकिन वह दोबारा आ गया। थोड़ी देर बाद तेंदुए ने घारी में बंधे बछड़े का गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्र हुए और तेंदुए को भगाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, एक तेंदुआ काफी दिनों से गांव के आसपास मंडरा रहा है। स्टेट हाईवे पर जाने वाले मार्ग पर भी वह लोगों को दिखाई दे रहा है। उनका आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। इससे लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि रात में भी स्टाफ मौके पर गया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जा रहा है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
दूसरी तरफ कस्बा मझगईं सहित चौखड़ा फार्म, तिकोना फार्म, सलीमाबाद, बौधिया और रमुआपुर आदि गांवों में सूअरों का झुंड फसल बर्बाद कर रहा है। कुछ दिन पहले तक किसान हाथियों के आतंक से परेशान थे। अब किसान मोहित, सुरेश, दिनेश और हीरालाल आदि के खेतों में सुअरों ने करीब एक एकड़ से अधिक गन्ने की फसल नष्ट कर दी।
पार्क की गुलरा चौकी के पास खेतों को किसान सोमवार सुबह देखने गए तो फसल की हालत देखकर परेशान हो गए। किसानों का कहना है कि पार्क से निकलकर आने वाले सूअरों के झुंड काफी समय से उनकी मेहनत से बोई फसल बर्बाद कर रहे हैं। आरोप है कि पार्क प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों ने जंगली हिंसक वन्यजीवों को पार्क से जंगल में रोकने और फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सुअरों से हुए नुकसान के मुआवजे का प्रावधान नहीं है। मौका मुआयना किया गया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर किसानों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
---
जलभराव में गाय भगाने गए युवक को सांप ने डसा
निघासन। बाढ़ प्रभावित गांवों में जलभराव के बीच जहरीले सांप के डसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार रात पुरैना गांव में घर के बाहर चारा खा रही गाय को भगाने गए रामकिशोर (36) को अंधेरे में जहरीले सांप ने डस लिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

परिजन और ग्रामीण उसे नाव के सहारे जलभराव पार कर निघासन सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed