फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocates raised demand for dismissal of Sadar MLA

Lakhimpur Kheri News: अधिवक्ताओं ने सदर विधायक की बर्खास्त की उठाई मांग

Tue, 15 Oct 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Advocates raised demand for dismissal of Sadar MLA
लखीमपुर खीरी। नौ अक्टूबर को लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पास हुए थप्पड़ कांड को लेकर सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई। इसमें संघ के सदस्यों ने सदर विधायक योगेश वर्मा की बर्खास्तगी की मांग उठाई। साथ ही उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह और कार्यकारी मंत्री मोहम्मद राशिद अंसारी ने बताया कि संघ के सभी सदस्यों ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित करके पूर्वाह्न 11:00 बजे पंडित ब्रह्मदीन स्मारक हाल में बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा हुई कि 11 अक्टूबर को विलोबी मेमोरियल हॉल मैदान में पटेल संस्थान की ओर से आयोजित सभा और प्रदर्शन में अभिजीत पटेल और इंद्रेश वर्मा ने सदर विधायक योगेश वर्मा के उकसाने पर उनके समर्थन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह और पत्रकार रवि पांडे को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गालियां दीं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया की जिला अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य इस घटना से अत्यंत आक्रोशित हैं, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से सदर विधायक योगेश वर्मा की बर्खास्त की मांग करते हैं। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से अभिजीत पटेल व इंद्रेश वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी डीएम को भेजा गया है।
इसमें यह भी कहा गया है कि यदि मामले में कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो अवधेश सिंह व उनके परिवार के साथ किसी भी समय कोई संगीन अपराध किया जा सकता है। बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
उधर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अपने पक्ष के वीर विक्रम सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज न होने को लेकर बताया कि नए कानून के तहत ऐसे मामले, जिनमें 7 साल या उससे कम की सजा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। जांच में यदि कुछ निकल कर आया तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।



गोरखपुर की जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने अवधेश सिंह के समर्थन का किया एलान


जिला अधिवक्ता एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक ने घटना की निंदा करते हुए प्रकरण में सदर विधायक योगेश वर्मा की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यदि लखीमपुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के साथ कहीं भी अन्याय होता है तो प्रदेश का पूरा अधिवक्ता समाज उनके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed