फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocates celebrate today Day protest

आज अधिवक्ता मनाएंगे विरोध दिवस

Sun, 20 Dec 2015 11:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Advocates celebrate today Day protest
आजमगढ़ के फौजदारी के वकील राजनारायण सिंह की हत्या से जिले के वकीलों में रोष है। सोमवार को प्रदेश भर के वकील विरोध दिवस मनाएंगे। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुुमार शुक्ला ने अभियुुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

श्री शुक्ला ने बताया कि स्व. राजनारायण सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह एक शूटर के विरुद्घ मुकदमे की पैरवी कर रहे थे इसके लिए उनकी हत्या की गई। उन्होंने कहा कि वकीलों पर हो रहे हमले तथा हत्याओं के विरोध में 21 दिसंबर को विरोध दिवस मनाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ के मुन्नीलाल यादव, जौनपुर के जितेंद्र सिंह यादव, प्रतापगढ़ के मुकेश यादव पर प्राणघातक हमला और लखीमपुर के अधिवक्ता जावेद अली तथा मोहम्मद इशहाक के विरुद्घ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई जिससे प्रदेश भर के अधिवक्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने राजनारायण सिंह के परिवार वालों को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed