फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocate abstaining from judicial work on death of two colleagues

Lakhimpur Kheri News: दो साथियों के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Advocate abstaining from judicial work on death of two colleagues
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री अशोक शुक्ला और कैलाश चंद्र शुक्ल के निधन पर बुधवार को वकील न्यायिक कामकाज से विरत रहे। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ सभागार में बुधवार सुबह वकीलों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक का संचालन महामंत्री विश्वास श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि पूर्व महामंत्री अशोक शुक्ला और पूर्व महामंत्री कैलाश चंद्र शुक्ल के निधन से दोहरा झटका लगा है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वकील साथियों के निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वकीलों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। करीब दो बजे जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल की अदालत में सभी न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शोक प्रस्ताव के बाद न्यायपालिका की ओर से भी दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जीतू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रभात अवस्थी, संयुक्त मंत्री मोहम्मद राशिद, अरविंद पांडेय, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed