{"_id":"6a4e8c72bab7cd1dec0ad930","slug":"advocacy-for-increasing-facilities-on-the-mailani-pilibhit-railway-section-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-179340-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर सुविधाएं बढ़ाने की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर सुविधाएं बढ़ाने की पैरवी
Wed, 08 Jul 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते जीएम उदय बोरवणकरस्रोत-रेलवे
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के साथ इज्जतनगर मंडल के सेवित क्षेत्रों के सांसदों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक में शाहजहांपुर सांसद के प्रतिनिधि ने मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का सुझाव दिया।
यांत्रिक कारखाना प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर के सभागार में आयोजित मंडलीय समिति की बैठक में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा व शाखाधिकारी मौजूद रहे। शाहजहांपुर सांसद अरुण कुमार सागर के प्रतिनिधि एनपी मौर्या ने मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, शाहजहांपुर जिले के दूरस्थ व पिछड़े क्षेत्रों में बेहतर रेल संपर्क और गोरखपुर-बहराइच नई रेललाइन परियोजना के कार्य में तेजी लाने का सुझाव दिया।
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बताया कि लखनऊ-टनकपुर, लालकुआं-जबलपुर, रामनगर-जैसलमेर, इज्जतनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा त्रैसाप्ताहिक, कासगंज-बनारस त्रैसाप्ताहिक और लालकुआं-बांद्रा द्विसाप्ताहिक नई ट्रेनों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
नवीन प्रस्तावित कार्यों में मैलानी-पीलीभीत-बरेली, मथुरा-कासगंज, कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद-कासगंज, भोजीपुरा-लालकुआं और लालकुआं-काठगोदाम खंड के दोहरीकरण की परियोजनाएं शामिल हैं।