फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Adverse entry to two purchasing center in-charges found absent in the inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to two purchasing center in-charges found absent in the inspection
लखीमपुर खीरी। मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आने लगी है। एसडीएम सदर राजेश कुमार व डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को राजापुर मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां पर एफसीआई व यूपीएसएस क्रय केंद्रों के प्रभारी नदारद मिले। इस पर एसडीएम सदर ने दोनों प्रभारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही कम खरीद किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा पीसीएफ व पीसीयू के एक-एक क्रय केंद्र पर कई दिनों से खरीद बंद मिली, जिनके क्रय केंद्र प्रभारी खुद को बीमार बता रहे हैं। लिहाजा केंद्रों को बंद करके दूसरी एजेंसी के क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

मंडी समिति राजापुर में 20 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसके नोडल अधिकारी/डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो क्रय केंद्र बंद मिले और दो पर केंद्र प्रभारी नहीं मिले। एफएसएस बसहा और एसएस बसहा के क्रय केंद्र बंद मिले, जबकि एफसीआई व यूपीएसएस क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी नहीं मिले। इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर राजेश कुमार व डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय 10:25 बजे क्रय केंद्रों की जांच करने पहुंचे तो एफसीआई के क्रय केंद्र प्रभारी सुभाष भारती और यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी रेहान खान अनुपस्थित मिले। इससे एसडीएम ने दोनों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की। वहीं एफएसएस बसहा और एसएस बसहा क्रय केंद्र बंद मिले और प्रभारी भी नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि एक क्रय केंद्र प्रभारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है तो दूसरे प्रभारी को डेंगू हुआ है। क्रय एजेंसी की ओर से इनके स्थान पर किसी दूसरे कर्मचारी को नियुक्त नहीं किया गया है। इस पर एसडीएम ने दोनों क्रय केंद्रों को बंद करने की संस्तुति कर दी और इनके स्थान पर दूसरी एजेंसी के क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव किया। सूत्र बताते हैं कि डीएम, सीडीओ समेत अधिकारियों के लगातार दौरे से क्रय केंद्र प्रभारी दबाव में हैं और इसलिए बीमारी के बहाने धान खरीद करना नहीं चाहते हैं। क्योंकि इससे पहले यह क्रय केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित थे, जहां पर यह मनमाने तरीके से खरीद करते थे।
विज्ञापन

40 दिनों में महज 12 किसानों से 793 क्विंटल खरीदा धान
राजापुर मंडी समिति में जिले भर से किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ क्रय केंद्र प्रभारी किसानों का धान मानक विहीन बताकर खरीद करने से बचते हैं। ऐसा ही मामला एफसीआई के क्रय केंद्र का सामने आया है, जहां पर एक अक्तूबर से अब तक सिर्फ 12 किसानों से 793 क्विंटल धान खरीदा गया है। क्रय केंद्र प्रभारी सुभाष भारती ने बताया कि मानक विहीन धान ज्यादा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर मंडी में क्रय केंद्रों के समय सुबह नौ बजे से न खुलने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान कई क्रय केंद्र 9:30 बजे बंद पाए गए, जिनके केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके अलावा दो क्रय केंद्र खुद के बीमार होने का हवाला देकर खरीद नहीं कर रहे हैं, जिन्हें बंद करने की संस्तुति की गई है। सभी क्रय केंद्रों को सुबह नौ बजे से खोले जाने के आदेश दिए गए हैं, जिसमें लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed