{"_id":"698ced1a7927b2f04f0c0710","slug":"adopt-self-employment-by-taking-loan-from-cm-yuva-yojana-ldm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168026-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम युवा योजना से ऋण लेकर स्वरोजगार अपनाएं : एलडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम युवा योजना से ऋण लेकर स्वरोजगार अपनाएं : एलडीएम
Thu, 12 Feb 2026 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण समापन के दौरान एलडीएम के साथ युवा। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इंडसेटी परिसर में 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में लखीमपुर सहित विभिन्न ब्लॉकों के 30 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चार जनवरी को हुआ था, जिसका समापन बुधवार को एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
समापन समारोह में एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता एवं इंडसेटी निदेशक पूजा शुक्ला ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा सीएम युवा योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता सलाहकार रतीश कुमार सहित मोहम्मद ओवेश, अंकित सक्सेना, शिवसागर, नैमिश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद