{"_id":"6a8b9622c68d75f4beadd8b8514a7b66","slug":"admit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते ब्लाक प्रमुख के पति ने लगाई फांसी, भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह के चलते ब्लाक प्रमुख के पति ने लगाई फांसी, भर्ती
निघासन
Updated Wed, 16 Sep 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
गांव लुधौरी में घरेलू कलह के चलते ब्लाक प्रमुख के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव लुधौरी निवासी ब्लाक प्रमुख राजकुमारी देवी का पति गेंदूलाल अपने बड़े पुत्र अंकुर और बहू के साथ रहता है। बुधवार की सुबह करीब साढे आठ बजे घर के बाहर बने छप्पर की बड़ेर में चारपाई की रस्सी से फांसी लगा ली। गेंदूलाल के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बेटा अंकुर दौड़ आया और रस्सी काटकर गेंदू लाल को नीचे उतारा। अंकुर ने बताया कि मां राजकुमारी देवी से किसी बात को लेकर अनबन के चलते गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।