फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Admission process for BA and MA first semesters begins at CGN PG College.

Lakhimpur Kheri News: सीजी एन पीजी कॉलेज में बीए, एमए प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Thu, 11 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Admission process for BA and MA first semesters begins at CGN PG College.
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजी एन पीजी काॅलेज में सत्र 2026-27 के लिए बीए, एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा स्थायी विषयों के साथ गृह-विज्ञान विषय संचालित है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश पहले आओ, पहलो पाओ के आधार एवं शासन व विश्वविद्यालय नियमानुसार होंगे। इच्छुक विद्यार्थी जो महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है। प्रवेश फाॅर्म/विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ की प्रवेश प्रक्रिया के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से वर्तमान सत्र 2026-27 के स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन पंजीकरण आवेदन शुरू हैं। जिन छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेना है, वे निम्न प्रक्रिया के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण (LURNS) निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व करा लें। अंतिम तिथि के पश्चात कोई भी ऑनलाइन पंजीकरण करा पाना संभव नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की बेवसाइट एवं महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर गृह-विज्ञान विषय की मात्र 60 सीट ही निर्धारित है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं निर्धारित तिथि तक प्रवेश ले सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय नोटिस बोर्ड/कार्यालय एवं महाविद्यालय बेवसाइट www.cgncollege.in से प्राप्त कर सकते है।

=====
महाविद्यालय में कौशल विकास, अभ्युदय कोचिंग उपलब्ध
महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास के विभिन्न कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाई एवं स्काउट एंड गाइड के पांच इकाइयां, जिम की सुविधा एक विशाल ग्राउंड, गत वर्ष से अभ्युदय कोचिंग का महाविद्यालय में संचालन किया जा रहा है।
======
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed