{"_id":"680fbe96646904462f0e3a36","slug":"admission-in-bhagwandin-arya-kanya-degree-college-from-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-144601-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवेश कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवेश कल से
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 30 अप्रैल से भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। काॅलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. गीता शुक्ला ने बताया कि स्नातक-परास्नातक में सत्र 2025-26 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट bakpgcollege.co.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
हर बार जिले में हजारों की संख्या में छात्राएं इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए भटकती हैं। शहर में छात्राओं के लिए महज एक काॅलेज और उसमें सीमित सीटें होने के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
आर्यकन्या महाविद्यालय में बीए में दस विषयों के लिए निर्धारित सीटों पर मेरिट के हिसाब से प्रवेश लिए जाते हैं। वहीं परास्नातक के लिए दो विषयों हिंदी और संस्कृत में 66-66 सीटों पर प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि इस बार स्नातक में हिंदी विषय में 340, अंग्रेजी में 200, संस्कृत में 50, दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान में 150-150, अर्थशास्त्र में 180, राजनीति शास्त्र में 270, चित्रकला में 184, संगीत वादन में 30, गायन में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। किसी भी समस्या के निदान के लिए हेल्पलाइन नंबर 7800220192 पर कॉल कर संपर्क किया जा सकता है। संवाद