{"_id":"5f2afc7f8ebc3e3ca9062681","slug":"administration-was-alert-about-security-police-was-present-on-the-scene-lakhimpur-news-bly4152612128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में बुधवार को गौरीफंटा बॉर्डर पर चेकिंग करती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के नींव पूजन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस ने बैरियर लगाकर जिले की सीमाओं की नाकेबंदी की। अयोध्या को जोड़ने वाले पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बहराइच सीमा सहित अन्य जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जो संदिग्ध दिखा उसकी आईडी चेक कर पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। बॉर्डर से लेकर संवेदनशील गांवों तक पुलिस की कड़ी निगहबानी रही। डीएम-एसपी ने भी पैदल गश्त की।
अयोध्या में नींव पूजन को लेकर खुफिया विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद जिला प्रशासन बेहद सतर्क रहा। शहर के चौराहों, सड़कों पर पुलिस जवान तैनात रहे तो नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने एसएसबी के साथ गश्त की। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी सत्येंद्र कुमार के साथ जिले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर एवं खीरी कस्बे में पैदल गश्त भी की।
धौरहरा। क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के लिए एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप ने पैदल गश्त की। बैंकों का निरीक्षण भी किया। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि सभी जगह शांति रही।
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंतलाल तिवारी ने पैदल गश्त करने के साथ ही गोला और शाहजहांपुर मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध मिलने पर आईडी चेक की।
तिकुनियां। भारत नेपाल सीमा पर सीओ प्रदीप वर्मा ने एसएसबी बरसोला चौकी प्रभारी एसके यादव के साथ गश्त की। कौड़ियाला घाट के साथ ही बाबा पुरवा, जनकपुर और सुथना बरसोला में चेकिंग की। भारत-नेपाल मार्ग पर आने जाने वालो से पूछताछ कर वाहनों के कागज देखे। तलाशी ली गई।
गौरीफंटा। गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी और गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग की।
गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने दल बल के साथ नगर और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को जायजा लिया।
ममरी। सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने, संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए हैदराबाद थाना पुलिस की सड़कों पर कड़ी चौकसी बनी रही।
गुलरिया। भीरा पुलिस ने मंगलवार शाम को आर्यावर्त बैंक के सामने बैरियर लगाकर पुलिस के जवान तैनात किए थे।
ड्रोन कैमरे से शहर की की गई निगरानी
लखीमपुर खीरी। शहर में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। शहर के मोहल्ला संकटा देवी, ईदगाह, छाउछ, गोटैय्या बाग, महाराजनगर सहित कई स्थानों पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए हर गतिविधियों पर नजर रखी।