फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADM road carved brick, samples for plaster

एडीएम ने रोड खुदवाकर ईंट, प्लास्टर के लिए नमूने

Thu, 04 Mar 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ADM road carved brick, samples for plaster
लखीमपुर खीरी। एडीएम ने हिदायतनगर चौराहे से प्यारेपुर चौराहे तक रोड पटरी पर लगी इंटरलॉक ईंट एवं नाली के प्लास्टर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। मानक विहीन निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत पर एडीएम ने 31 दिसंबर 2020 को निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया था। मगर, मात्रा कम होने के कारण फिर से पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री मांगी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका ने हिदायत नगर चौराहा से प्यारेपुर चौराहा से कुछ पहले तक सड़क के दोनों ओर रोड पटरी पर इंटरलॉक और नाली का निर्माण कराया था। हिदायत नगर की सभासद अमरीन खान, उनके पति नईम खान सहित अन्य सभासदों ने रोड पटरी बनाने में मानक विहीन निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की थी। इस पर एडीएम ने जांच टीम गठित की और अपनी मौजूदगी में 31 दिसंबर को ट्रेजरी अफसर आनंद कुमार, पीडब्ल्यूडी के एई मृत्युंजय झा एवं नगर पालिका ईओ आरआर अंबेष की मौजूदगी में इंटरलॉक ईंट सहित रोड़ी आदि सामग्री का सैंपल भरवाकर जांच के लिए भेजा था। मगर, निर्माण सामग्री कम होने के कारण फिर से मांगी गई थी। इस पर बुधवार को एडीएम ने ट्रेजरी अफसर, पीडब्ल्यूडी के एई, नगर पालिका ईओ एवं जेई आदि की मौजूदगी में दो जगह से इंटरलॉक की आठ-आठ ईंटें एवं एक जगह से नाली का प्लास्टर तुड़वाकर जांच के लिए लखनऊ भिजवाया है।
विज्ञापन

लोकायुक्त से रोड पटरी निर्माण में मानक विहीन सामग्री प्रयोग होने की शिकायत हुई थी। इस पर 31 दिसंबर को इंटरलॉक ईंट व निर्माण सामग्री के सैंपल भेजे गए थे, लेकिन मात्रा कम होना बताया गया। इसलिए इस बार दो जगह से इंटरलॉक की आठ-आठ ईंट व एक जगह से नाली का प्लास्टर लेकर भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed