हर्षोल्लास से मनाया गया अधिवक्ता दिवस
प्रथम राष्ट्रपति
मोहम्मदी।
तहसील सभागार में बार एसोसिएशन
के अध्यक्ष राम खेलावन मिश्र
ने चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं
शैलेंद्र कुमार सिंह,
गंगासागर
वर्मा,
रामआसरे
वाजपेयी तथा जमीरुल हसन को
सम्मानित किया। न्यायिक
मजिस्ट्रेट भूपेंद्र प्रताप
ने कहा कि अधिवक्ता दिवस पर
जो वकील सम्मानित हुए हैं उनकी
जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि
वे अपने से जूनियर का मार्गदर्शन
करें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
आरके मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता
शपथ लें कि वे समाज के विकास
में सतत सहयोग करेंगे। इस मौके
पर अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट
एसपी सिंह,
वरिष्ठ
अधिवक्ता केसी त्रिवेदी,
अवधेश
दीक्षित,
सुरेंद्र
नाथ गुप्ता,
विवेक
शुक्ला,
शैलद्र
कुमार सिंह,
गंगासागर
वर्मा,
रामआसरे
वाजपेयी,
जमीरुल
हसन ने भी विचार रखे। संचालन
वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी सिंह
ने किया।
गोला
गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष
प्रेम किशोर मिश्र की अध्यक्षता
में आयोजित समारोह में मुख्य
अतिथि के रूप में उपस्थित नगर
पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी
अग्रवाल ने डॉ.
राजेंद्र
प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण
कर उनके आदर्शों का अनुकरण
करने पर जोर दिया। संचालन मनोज
श्रीवास्तव ने किया। इस मौके
पर राजेश गिरि,
अशोक
गुप्ता,
आदर्श
वर्मा,
सुनीता
मिश्रा,
जानकी
प्रसाद शुक्ला,
वीरेंद्र
कुमार,
मोहम्मद
आमीन अंसारी,
उमेश
गुप्ता,
शिवराज
राजवंशी,
संतोष
भारती और पिंकू गिरि आदि मौजूद
रहे।