{"_id":"649dca6bc167472b6c0a2ca4","slug":"additional-chief-secretary-did-on-site-inspection-of-schemes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-54-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अपर मुख्य सचिव ने किया योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अपर मुख्य सचिव ने किया योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई फूलबेहड़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के सहायक अभियंता ने 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण होना बताया। कहा कि आईटीआई कॉलेज का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा मिल सके। इसके बाद एसीएस ने निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई बांकेगंज, धौरहरा और राजकीय पालीटेक्निक लखीमपुर में वर्कशाप को शीघ्र ही शुरू कराने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने पोर्टेबल वाटर सप्लाई के तहत तीन परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में शैक्षणिक हब योजनान्तर्गत निर्माणाधीन दो मॉडल इंटर कॉलेज गरदहा व किरियारा को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एसीएस ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दफ्तर का भी निरीक्षण किया। एसीएस मोनिका एस.गर्ग से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह से भी वार्ता करते हुए दिशा निर्देश जारी किए। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बीरपाल उपस्थिति रहे।