फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Action plan for vibrant villages not prepared, CDO asked for report in three days

Lakhimpur Kheri News: वाइब्रेंट गांवों की कार्ययोजना नहीं बनी, सीडीओ ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Action plan for vibrant villages not prepared, CDO asked for report in three days
लखीमपुर खीरी। पूर्व में दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद वाइब्रेंट गांवों की कार्ययोजना अब तक प्रस्तुत न होने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों और सचिवों को चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर कार्ययोजना उपलब्ध कराएं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बुधवार देर शाम खंड विकास अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। पलिया और निघासन के नेपाल सीमा से सटे 37 गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में चिह्नित किया गया है। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पलायन रोकने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्ययोजना मांगी गई थी।
विज्ञापन

इन गांवों में अस्पताल, पशु चिकित्सा, वैकल्पिक ऊर्जा समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। साथ ही समूह आधारित विकास, सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका के अवसर सृजित करने, स्मार्ट कक्षाओं से युक्त विद्यालयों के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पलिया और निघासन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों तथा संबंधित ग्राम सचिवों द्वारा अब तक कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है, जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके अलावा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की भी लापरवाही से रैंक खराब होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed