फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ACMO angry for negligence in taking corona sample

कोरोना सैंपल लेने में लापरवाही बरतने पर एसीएमओ हुए नाराज

Wed, 03 Nov 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ACMO angry for negligence in taking corona sample
रेलवे स्टेशन पर रजिस्टर चेक करते एसीएमओ।
स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर लगाए गए हैं विशेष जांच शिविर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। त्योहारों पर बढ़ती भीड़ और पिछले दिनों जिले में मिले कोरोना संक्रमितों को लेकर स्वास्थ्य महकमा बेहद अलर्ट है। परीक्षण एवं स्क्रीनिंग के लिए निरंतर शिविर लग रहे हैं। मंगलवार को इनका एसीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर एसीएमओ ने शिविर में मौजूद स्टाफ की फटकार लगाई।

एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा सहित शहर में मोबाइल टीम का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे तक एक भी सैंपल न लिए जाने पर एसीएमओ ने मोबाइल वैन टीम स्टाफ को फटकार लगाई। एसीएमओ ने स्टेशन अधीक्षक ब्रजलाल एवं जीआरपी से लोगों को जांच कराने के लिए एनाउंसमेंट कराने को कहा। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर हर जगह भीड़ है। बाहर से भी लोगों का आना जाना रहता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed