फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

महमदपुर कलां के पास सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत

Fri, 18 Nov 2022 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
acident
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर महमदपुर कलां के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बहादुरनगर गांव निवासी 45 वर्षीय बबलू शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा अंतर्गत गोरी गांव स्थित अपनी पुत्री पूजा के घर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदी- शाहजहांपुर रोड पर महमदपुर कलां गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक साइकिल सवार से उसकी बाइक टकरा गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे बबलू जहां गंभीर रूप से जख्मी हो गया, वहीं साइकिल सवार 60 वर्षीय बांके लाल निवासी बरखेरा को भी चोटें आईं। दोनों को पास के सीएचसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार बबलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग बांकेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

---------
खाई में पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार
बांकेगंज। निपनियां-बांकेगंज लिंक मार्ग से गुजर रही एक कार सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और रोड किनारे 11 हजार केवीए के हाईटेंशन लाइन पोल से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी राम निवास गुप्ता के बहन-बहनोई शुक्रवार सवेरे कार से बांकेगंज-निपनियां लिंक मार्ग से लखीमपुर जा रहे थे। इस दौरान रमतलिया गांव के पास सड़क में बने गहरे गड्ढों में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार पलटते ही उसमें सवार महिलाओं और पुरुषों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कार सवार बाल-बाल बच गए।
ग्रामीणों का कहना है कि बांकेगंज-निपनियां लिंक मार्ग का निर्माण जिला पंचायत की ओर से कराया गया था। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल से सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी। सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। परेशान लोगों ने जिम्मदारों से जर्जर निपनियां-बांकेगंज लिंक मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। संवाद
---------
मजदूरों को लेकर जा रही वैन ट्रैक्टर से टकरा कर पलटी, दो घायल
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे लखीमपुर की ओर से मजदूरों को लेकर जा रही एक वैन ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें दो लोग घायल हो गये।
लखीमपुर के राजापुर चौराहे से धौरहरा के अमेठी गांव निवासी करीब दस मजदूर वैन बुक कराकर बाराबंकी मजदूरी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वैन ओयल के जिंदबाबा मजार के निकट पहुंची तभी बालाजी इंटरप्राइजेज ईंट उद्योग से एक ट्रैक्टर हाईवे पर बने कट से अचानक मुड़ा और वैन से टकरा गया। इससे वैन मौके पर ही पलट गई। वैन सवार मजदूरों को दुकानदारों की मदद से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया। सूचना पर ओयल पुलिस ने ट्रैक्टर को मय चालक और वैन को कब्जे में ले लिया है। वैन में महमदपुर निवासी रामशंकर, दिलीप, छोटेलाल, दूबर, सियाराम और अमेठी निवासी दीपू, प्यारेलाल, पिंकू, राममिलन और अवधेश सवार थे। संवाद

-----------
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की जान गई
पलियाकलां। मटैहिया गांव निवासी एक महिला की बृहस्पतिवार शाम को पलिया-भीरा के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
भीरा थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव निवासी बिंद्रा प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी फूलमती गांव किनारे पड़ने वाली रेलवे लाइन के पास किसी काम से गईं थीं। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले ग्रामीण शौच के लिए लाइन पार जाते हैं। महिला के भी शौच जाने की बात कही जा रही है। इसी दौरान आ गई और महिला की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed