फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
acident
सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। गोला से मजदूरी करके घर लौट रहे एक व्यक्ति की बुधवार शाम बांकेगंज रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव रोड के नीचे खाई में पड़ा मिला। हैदराबाद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार मुताबिक गांव खुशालपुर निवासी 50 वर्षीय रामआसरे पुत्र राम चरण बुधवार सुबह काम करने गोला गया था। शाम को घर लौटते समय बांकेगंज रोड पर पेट्रोल पंप और गैस गोदाम के बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल समेत सड़क के नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव खाई में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामआसरे की मौत से परिवार वालों का रोरो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे राहुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
महेवागंज। भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी नीलम कुमार (44) पुत्र नत्थू बृहस्पतिवार को किसी काम से लखीमपुर गए थे। वापस आते समय बसही गांव के पास एक स्कूल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सुंदरवल चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा ने बताया कि घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। वाहन को तलाश किया जा रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed