फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of stealing by cutting iron net

Lakhimpur Kheri News: लोहे का जाल काटकर चोरी करने का लगाया आरोप

Sun, 07 Sep 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing by cutting iron net
पलिया के बोझवा गांव में चोरी के बाद फैला पड़ा अलमारी का सामान। संवाद
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के बोझवा गांव निवासी आलोक तिवारी पुत्र सतेंद्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका घर सांई मंदिर के पास है। दो सितंबर को वह घर में मौजूद नहीं थे तो उनके घर की छत का लोहे का जाल काटकर चोर सात हजार रुपये नकद, 700 सिक्के, एक सोने की अंगूठी, एक बोरी चावल, पीतल का बटुला आदि चुरा ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक पर उनको शक है, क्योंकि वह इससे पूर्व भी घर में चोरी कर चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि तीन सितंबर को पुलिस को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनका सामान ही वापस मिला है। ऐसे में उन्होंने चोरी का सामान वापस दिलाकर चोर पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed