फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of robbing a youth arrested in encounter

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में युवक से लूट का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a youth arrested in encounter
गिरफ्तार घायल बदमाश। स्रोत :पुलिस - फोटो : महंगाई के विरोध में मुख्यालय पर पदयात्रा निकालते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा व अन्य। स्रोत स्वयं
उचौलिया (खीरी)। सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गांव सरैंया मजरा इब्राहिमपुर के पास युवक से हुई लूट की घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जिला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नेवादा सोनबरसा निवासी विशाल सिंह के साथ 12 जून को उचौलिया थाना क्षेत्र में सरैंया पुल मजरा इब्राहिमपुर के पास लूट हुई थी। दो बदमाश तमंचे के बल पर उसका मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद और हेलमेट लूट ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सोमवार तड़के उचौलिया क्षेत्र में दो बदमाशों के होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव सैंडा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश अरुणेश दीक्षित के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश सुनीत दीक्षित भाग गया। घायल बदमाश को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये, एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तड़के 3:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश अरुणेश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed