फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of hitting Lekhpal with car

Lakhimpur Kheri News: लेखपाल को कार से टक्कर मारने का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of hitting Lekhpal with car
बिजुआ। तहसील गोला के ग्राम मूड़ा खुर्द की लेखपाल सिमरन शाक्य ने ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

लेखपाल सिमरन शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वे ग्राम पंचायत मूडा़खुर्द में लेखपाल हैं। बुधवार को आर्यावर्त बैंक के पास खड़ी थीं। वहां पर लखरावां निवासी तनसीर खान ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वे घायल हो गईं, उनका इलाज चल रहा है। आरोपी तनसीर खान का कहना है कि वह मूड़ासवारान में वकील अहमद की सर्विस स्टेशन पर कार धुलवाने के बाद वह उसे पीछे कर रहे थे। पीछे लेखपाल सिमरन बाइक की टेक लगाकर खड़ीं थीं। कार बाइक से टकरा गई, लेकिन मैंने तुरंत ही कार रोक ली। बाहर निकलकर देखा तो लेखपाल काफी गुस्से में थीं। चौकी प्रभारी मूड़ासवारान हेमंत कटियार का कहना है कि बृहस्पतिवार को इस मामले की जांच करने गए थे। लोगों ने बताया कि मामला सिर्फ कार पीछे करते समय बाइक से टकराने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed