फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of giving triple talaq after four months of marriage

Lakhimpur Kheri News: शादी के चार माह बाद तीन तलाक देने का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving triple talaq after four months of marriage
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी आस्मीन बानो ने बताया कि 21 अप्रैल 2025 को उसकी शादी रियासत अली उर्फ भूरे निवासी मझिगवां थाना हैदराबाद के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। इसके बाद भी पति और अन्य ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस बात की जानकारी विवाहिता ने परिजनों को भी दी।
विज्ञापन

इसके लिए 28 अगस्त 2025 को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति रियासत अली उर्फ भूरे, जहरुद्दीन, जमील, असगर अली, कुब्बत अली, अजमत अली, मुमताज अली, समीर, किसवरी, रोसन और आफताब निवासीगण मझिगवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार मौर्य ने बताया कि घटना एक माह पहले की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चौकी प्रभारी आशीष सहरावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाहिता को मायके में छोड़ने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज



पसगवां। कस्बा बरवर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार सक्सेना बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।



उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिल्पी की शादी दो वर्ष पूर्व बरेली के थाना सुभाषनगर के मोहल्ला अनुपम नगर निवासी शांति प्रकाश सक्सेना से की थी। आरोप है कि ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। विजय कुमार का आरोप है, कि एक सप्ताह पूर्व उसका दामाद उसकी पुत्री को उसके घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने विजय कुमार की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed