फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of giving position in exchange for money, SP District President told conspiracy

पैसे के बदले पद देने का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष ने बताया षड्यंत्र

Fri, 23 Jul 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving position in exchange for money, SP District President told conspiracy
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने अपनी नई टीम का एलान किया है। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि नई टीम के साथ वह 22 में बाइसिकिल की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले जिला उपाध्यक्ष के तीन पद बढ़ाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में अब छह उपाध्यक्ष और 15 सचिव बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने लखीमपुर से अशोक कश्यप और अनस रसीद, पलिया से अरुण मौर्य और सर्दूल सिंह, कस्ता से राजेश पाल और गोला से विजय पाठक को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। अंसार महलूद के महासचिव पद पर कोई परिवर्तन नहीं किया है, जबकि कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल को बनाया है। समाजवादी पार्टी की 15 लोगों की नई कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष के अलावा एक महासचिव और 15 सचिव मनोनीत किए हैं, जबकि जिला कार्यकारिणी में 27 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह यादव को शिक्षक सभा, अमित वर्मा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, तृप्ति अवस्थी को महिला सभा, आकाश गुप्ता को व्यापार सभा, फुरकान अंसारी को अल्पसंख्यक सभा, इसरार अहमद को अ धिवक्ता सभा, राजेंद्र प्रसाद को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और गुरुप्रीत सिंह को मजदूर सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं, विधान सभा स्तर पर जावेद अख्तर को पलिया, शेर सिंह यादव को गोला, विकास यादव को धौरहरा, अशोक वर्मा को लखीमपुर व वीरेंद्र वर्मा को कस्ता विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र में मनोनयन होल्ड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा में पलिया के तीन लोगों को जिले में मिले पद
पलियाकलां। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें पलिया निवासी वरिष्ठ सपा नेता अरुण मौर्या को जिला उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी को अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष व पलिया के ही जफर अहमद टीटू को जिला सचिव बनाया गया है। इसके अलावा निवर्तमान पलिया विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर को दोबारा इसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां ने भी सभी को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed