फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of fraudulently withdrawing Rs 1.24 lakh from bank account

Lakhimpur Kheri News: बैंक खाते से धोखे से 1.24 लाख निकालने का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently withdrawing Rs 1.24 lakh from bank account
मैलानी। मुख्य बाजार के दवा कारोबारी अरुण कुमार यादव ने भारतीय स्टेट बैंक की मैलानी शाखा के कर्मियों पर धोखाधड़ी से उनके चालू खाते से 1.24 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अरुण ने तहरीर में बताया कि कारोबार बढ़ाने के लिए उन्होंने एसबीआई से सीसी लिमिट बनवाई थी। 27 जुलाई को बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने फोन कर शाखा प्रबंधक द्वारा बुलाए जाने की बात कही। शाखा पहुंचने पर प्रबंधक ने दो खाली वाउचर पर हस्ताक्षर करने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि हस्ताक्षर से मना करने पर प्रबंधक ने सीसी लिमिट अकाउंट सक्रिय करने में कमी बताते हुए हस्ताक्षर करने को कहा। इस पर उन्होंने वाउचर पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण के मुताबिक, उसी दिन मोबाइल फोन पर संदेश से सीसी खाते से चार लाख और चालू खाते से 1.24 लाख रुपये कटने की जानकारी मिली। शाखा प्रबंधक से पूछने पर पता चला कि सीसी खाते के चार लाख रुपये चालू खाते में ट्रांसफर किए गए हैं, लेकिन चालू खाते से कटी 1.24 लाख रुपये की रकम के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed