फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused inspector wife filed complaint against MP relative woman made serious allegations in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सांसद की रिश्तेदार के विरुद्ध आरोपी दरोगा की पत्नी ने दी तहरीर, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 01 Apr 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 04:00 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में दूसरे जिले के सांसद की रिश्तेदार से अभद्रता और छेड़खानी के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब आरोपी दरोगा की पत्नी ने सांसद की रिश्तेदार पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को तहरीर भी दी गई है। 

विज्ञापन
Accused inspector wife filed complaint against MP relative woman made serious allegations in lakhimpur kheri
सदर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में गैरजनपद के एक भाजपा सांसद की रिश्तेदार से छेड़छाड़, अभद्रता करने के मामले में नामजद हुए नारकोटिक्स विभाग के प्रभारी दरोगा की पत्नी ने अपना और बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। उन्होंने सांसद की रिश्तेदार व उनके परिजनों पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, कोतवाली पुलिस ने टकराव होने की आशंका पर आरोपी दरोगा से रविवार को पीड़िता का मकान खाली करवा दिया। इस मामले में चर्चा हो रही है कि आरोपी दरोगा भी एक सांसद का चहेता है। 

विज्ञापन


आरोपी दरोगा नारकोटिक्स विभाग के प्रभारी अभय मिश्रा मोहल्ला काशीनगर में अन्य जिले के सांसद की रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहते थे। विवाद के बाद रविवार को बड़ी संख्या में फोर्स की मौजूदगी में प्रभारी से मकान खाली कराया गया। इधर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम आरोपी अभय मिश्रा की पत्नी और पुत्री का मेडिकल कराया था। मेडिकल परीक्षण करने वाले ईएमओ अब्दुल कादिर ने बताया कि परीक्षण के दौरान दरोगा की पुत्री के शरीर में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं पाए गए, महिला को तीन जगहों पर चोटें आईं हैं। हाथ में ज्यादा समस्या होने की वजह से एक्स-रे कराने को बोला था। एक्स-रे सोमवार को किया जाएगा। 
विज्ञापन


विधायक ने समर्थकों के साथ दिया था धरना 
जानकारी के अनुसार एक सांसद की रिश्तेदार महिला ने नारकोटिक्स विभाग के प्रभारी अभय मिश्रा पर नशे की हालत में घर में घुसकर हाथ पकड़कर खींचने, मारपीट, अभद्रता करने के आरोप पुलिस को तहरीर दी थी। कार्रवाई में देरी होने पर शुक्रवार को देर रात सदर विधायक योगेश वर्मा ने समर्थकों के साथ करीब छह घंटों तक कोतवाली में धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने अभय मिश्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। नशे में होने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ताधारी पार्टी के विधायक का दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव तक पहुंचा तो उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए एक्स पर ट्वीट किया कि भाजपा सांसद के परिवार की एक नारी के साथ हुई अभद्रता, छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। आरोपी दरोगा पर कार्रवाई के लिए विधायक को धरने पर बैठना पड़ा। पार्टी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने भाजपा हटाओ, नारी सम्मान बचाओ की बात कही है।

भाजपा समर्थकों के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई 
आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन आदि पर पाबंदी है। जानकारी के बाद भी भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा काटा था। हंगामे के वायरल हो रहे वीडियो को आधार बनाकर खीरी पुलिस भाजपा के समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करने की तैयारी में दिख रही है। एएसपी पूर्वी पवन गौतम भी हंगामा करने वालों पर विधिक कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed