फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accountant's ruckus at Jatpurwa's rural bank

जटपुरवा की ग्रामीण बैंक में खाताधारकों का हंगामा 

Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accountant's ruckus at Jatpurwa's rural bank
प्रदश्‍ान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धनाभाव में नहीं पो रहा हैं आपरेशन, शादियां
कैश न मिलने से परेशान रहे खाता धारक
बैंक स्टाफ ने खुद को बैंक के अंदर किया बंद



जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की किल्लत अभी भी बरकरार है। ग्रामीणों को बैंक में दिन भर लाइन में लगे रहने के बाद भी पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। इससे बैंकों में आए दिन हंगामा और बवाल हो रहा है। बुधवार को जटपुरवा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कैश न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा। इससे घबराए बैंक कर्मियों ने खुद को बैंक के अंदर बंद कर लिया। उधर सिकंद्राबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कैश की कमी से बुधवार को अधिकतम 10 हजार रुपया का भुगतान किया गया। 
धौरहरा। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की जटपुरवा शाखा में बुधवार को पैसा निकालने आए सैकड़ों खाताधारकों के सब्र का बांध टूट गया। कैश न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक के सामने घंटों प्रदर्शन किया। हंगामा और प्रदर्शन के उग्र होने की आशंका के चलते बैंक मैनेजर ने स्टाफ समेत खुद को बैंक के अंदर बंद कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर बैंक स्टाफ बाहर आया।
विज्ञापन

जटपुरवा की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैक में कैश की किल्लत से 12 दिनों से खाताधारकों को भुगतान नही हो रहा है। आरोप है मैनेजर के कुछ चहेतों को ही पेमेंट दिया जा रहा है शेष को कैश उपलब्ध न होने की बात कहकर टरका दिया जा रहा है। बुधवार को भुगतान लेने पहुंचे सैकड़ों खाता धारकों को जब मैनेजर आरसी तिवारी ने यह बताया कि आज भी कैश नहीं है तो खाताधारकों में रोष फैल गया। लोग नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन उग्र होता देख मैनेजर ने स्टाफ समेत खुद को बैक के अंदर बंद कर यूपी 100 पर फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद 12 बजे पहुंची कोतवाली पुलिस और यूपी 100 पुलिस ने बैंक खुलवाई तब मैनेजर आरसी तिवारी ने खाता धारकों को आश्वासन दिया कि दस लाख का कैश आ रहा है, बृहस्पतिवार को भुगतान होगा। पुलिस के समझाने पर खाताधारकों ने कैश न मिलने पर बैंक के सामने अनशन करने की धमकी देकर चले गए। खाता धारक अनिल कुमार ने बताया पैर का आपरेशन होना है रोज बैंक का चक्कर लगा रहा हूं पैसा नहीं मिल पा रहा है। वहीं जितेंद्र कुमार और अनीस की बेटी की शादी 14 अप्रैल को है। कहते हैं पैसा न मिला तो इज्जत चली जाएगी। यही हाल सोवरन लाल, कपिल मनार, बच्चू लाल, महेश का है जिनकी खेती सूख रही है। किसी खाता धारक को अपना इलाज कराना है तो कोई बेटी की शादी के लिए परेशान है। सबसे बुरा हाल किसानों का है जिन्हें फसल कटाई सिंचाई जुताई के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है।

अग्नि पीड़ितों को भी नहीं मिल रहा पैसा 
धौरहरा। सिरसी गांव में दस दिन पहले आग लगने से करीब पचास घर जल गए थे लोगों को अपना छप्पर बनाने और राशन के लिए पैसों की जरूरत है। बैंक कैश न होने की बात कहकर लौटा रही हैं। अग्निपीड़ित प्रमोद कुमार, दुजई, छोटे, जमुना, पैकरमा, रत्तीराम, कालिका, बनवारी, विश्राम पच्चो ने बताया कि पैसा न मिलने से हम सब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

शाखा प्रबंधक आरसी तिवारी ने बताया कि काफी दिनों से पैसा नहीं मिल पा रहा है। शाम तक दस लाख कैश मिलने की उम्मीद है गुरुवार को सभी को भुगतान होगा।


सिकंद्राबाद में भी ग्राहकों को नहीं मिला पर्याप्त कैश
सिकंद्राबाद। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा दो दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को जब खुली तो पैसा निकालने वाले ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक में पर्याप्त कैश न होने के कारण शाखा प्रबंधक ने बैंक के  बाहर नोटिस चस्पा करा दी कि पर्याप्त कैश न होने के कारण अधिकतम 10 हजार रुपये का ही भुगतान किया जाएगा। इससे ग्राहकों में रोष है। उधर जिला सहकारी बैंक शाखा में भी बुधवार को 10 हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। इससे बहुत से ग्राहकों को बैरंग वापस जाना पड़ा। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ ने बताया कि रिजर्व बैंक से पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते बैंक ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed