फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

कोहरे की वजह से पलटी निजी एंबुलेंस, मरीज की मौत

Wed, 09 Dec 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
घने को कोहरे में पलटी प्राइवेट एंबुलेंस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खुरी)। ऋषिकेश के एम्स में भर्ती मरीज को लेकर नेपाल जा रही एक निजी एंबुलेंस घने कोहरे की वजह से मंगलवार की सुबह खुटार रोड पर पलट गई। सड़क पर गश्त कर रही 112वी पुलिस ने हादसे की सूचना बांकेगंज सीएचसी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस मरीज को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के दलेपुर थाना कमदी जिला बांके निवासी 15 वर्षीय किशोर आनंद पुत्र वीर बहादुर का ऋषिकेश स्थिति एम्स में इलाज चल रहा था। जहां से परिवार वाले उसे डिस्चार्ज करा कर प्राइवेट एंबुलेंस से नेपाल ले जा रहे थे। एंबुलेंस में किशोर के माता-पिता भी मौजूद थे। मंगलवार की सुबह चार बजे करीब थाना मैलानी क्षेत्र की गोला-खुटार रोड पर ढ़ाकनपुर गांव के पास घने कोहरे के कारण एंबुलेंस अचानक पलट गई। जिससे उसमें सवार मरीज की हालत बिगड़ने लगी। 112 पीआरवी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर बांकेगंज सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज केके यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed