अलीगंज। सराय रमवापुर में शाम को आग लगने से दो घर जल गए, जिसमें हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
गोला तहसील क्षेत्र के गांव सराय रमवापुर में शनिवार देर शाम रामगुलाम के घर आग लग गई, जिससे रामगुलाम के पांच छप्पर जल गए साथ ही एक भैंस झुलस गई। आग ने पड़ोस में ही सुरेश कश्यप के घर को भी आगोश में ले लिया, जिससे उनके घर में भी तीन छप्पर जल गए। अंधेरा होने की वजह से सभी लोग घर पर थे उन्होंने झट से आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई। दोनों घरों में आग से कपड़ा, बिस्तर, अनाज आदि जल जाने से हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर गांव पहुंचे लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने मौका मुआयना कर दोनों अग्निपीड़ितों को शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। संवाद