{"_id":"5f67aa4b8ebc3e09e76658b0","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4205435115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग में धू धूकर जल उठा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग में धू धूकर जल उठा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
अमीरनगर में जलता ट्रांसफार्मर।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीरनगर। उमस भरी गर्मी से बेहाल कस्बावासियों को बिजली समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। हाईवे के किनारे उप स्वास्थ्य केंद्र के पास रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार सुबह अचानक करीब छह बजे धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि जलते समय ट्रांसफार्मर फटा नहीं। उपभोक्ताओं का कहना है बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 24 घंटे पहले रखा गया था। ट्रांसफार्मर के जल जाने से बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उधर, बसंत कुमार के मकान के सामने रखा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर भी आए दिन खराब रहता है। बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से सही कराने के लिए कस्बे के बिजली उपभोक्ता बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। फिर भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। संवाद
63 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने पर उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिल जाएगी।
-आरके वर्मा जेई उप बिजली केंद्र बस्तौली।
विज्ञापन
63 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने पर उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
-आरके वर्मा जेई उप बिजली केंद्र बस्तौली।