{"_id":"5f3bff528ebc3ea9ff3d2d60","slug":"accident-lakhimpur-news-bly416643970","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत, देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत, देवर घायल
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में लालापुरवा चौराहा के निकट सोमवार की देर शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और पीछे बैठी उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां भाभी की मौत हो गई, जबकि हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने देवर को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
कोतवाली धौरहरा के गांव रमनगरा निवासी लक्ष्मी देवी (38) की ससुराल इसी थाना क्षेत्र के गांव सिरसी में है। सोमवार की देर शाम वह देवर अमित के साथ बाइक पर ससुराल आ रहीं थीं। लालापुरवा चौराहा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाई, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। देवर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। इधर महिला की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।