फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

रुटाबेटर से कटकर युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2020 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
accident
बेलरायां। खेत की जुताई करते समय मंगलवार की शाम ट्रैक्टर से एक युवक नीचे गिर गया। रुटाबेटर के नीचे आने से वह कटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी निघासन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना आते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना सिंगाही के गांव हरद्वाही निवासी एक व्यक्ति कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में कड़िया रोड पर धोबनिया पुल के पास खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर उसके गांव का ही अनिल राना (20) भी सवार था। बताते हैं कि खेत की जुताई करते समय अनिल राना अचानक ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा, जिससे वह रुटाबेटर के नीचे आ गया और कटकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीखपुकार पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल अनिल राना को 108 एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग निघासन सीएचसी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed