फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

मुगलीपुर के थे जिंदा जले बाइक सवार दोनों युवक

Thu, 04 Jun 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
accident
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में बुधवार रात शिवाला तिराहे पर हादसे के बाद लगी आग से जिंदा जले दोनों युवकों की पहचान हो गई है। वह इसी थाना क्षेत्र के गांव मुगलीपुर के निवासी थे और आपस में रिश्ते के चाचा-भतीजा थे।
विज्ञापन

बुधवार रात थाना नीमगांव क्षेत्र में शिवाला तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक में आग लग गई थी, जिससे दो बाइक सवार जिंदा जल गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की पर उसका सुराग नही लग सका। इधर, दोनों शवों की पहचान गांव मुगलीपुर निवासी जंडैल सिंह (35) और रिश्ते के भतीजे रिंकू सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद जब शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रिंकू सिंह के पिता जसकरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अपने रिश्ते के चाचा जंडैल सिंह के साथ मितौली जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि रिंकू सिंह अविवाहित है। सिर्फ चार बीघा जमीन है, जबकि जंडैल सिंह के पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसके पास महज एक बीघा जमीन थी। दोनों मेहनत मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

महज हादसा या कुछ और..
सिकंद्राबाद हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे के जलने की बात परिवार वालों के गले नहीं उतर रही। परिवार वालों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ होता तो दोनों को दूर-दूर गिरना चाहिए था, लेकिन दोनों के शव पास-पास थे। मान भी लिया जाए कि पास में ही गिरे तो दोनों में कोई तो बचाव में इधर-उधर हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवार वालों ने हत्या का संदेह जताया है, हालांकि अब तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि यदि कोई तहरीर आती है तो पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed