{"_id":"5ec7f8748ebc3e90b33b0635","slug":"accident-lakhimpur-news-bly406702484","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित रजौरा मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सौठन निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश राठौर अपनी बाइक से गांव के ही रामनरेश के 23 वर्षीय पुत्र विपिन कश्यप को गैस सिलिंडर दिलाने गोला आया था। दोपहर को दोनों गैस सिलिंडर लेकर घर जा रहे थे। रजौरा मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। वही मौका पाते ही दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से अखिलेश और विपिन को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोते बिलखते परिवार वालों ने बताया कि अखिलेश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जिसका एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका देवी और 15 दिन के नवजात शिशु को छोड़ गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।