{"_id":"5ebebebc8ebc3e909726a09b","slug":"accident-lakhimpur-news-bly405951290","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। यहां धौरहरा और मोहम्मदी में हुए सड़क हादसों में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
धौरहरा। रमियाबेहड़-कफारा मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएससी भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे हुआ। थाना निघासन क्षेत्र के गांव पठाननपुरवा निवासी मोहम्मद अमीन की पत्नी कम्सुम आठ वर्षीय पुत्र आरिफ की दवा लेने बहनोई कलीम के साथ धौरहरा जा रही थी। चंद्रपुरा पेट्रोल पंप के सामने धौरहरा की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां कम्सुम और बिना हेलमेट बाइक चला रहा कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। कफारा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया। कफारा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा ने बताया बच्चे का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग स्थित एक पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक खाई में गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बौधी खुर्द के मजरा अंबुआपुर के निवासी डालचंद्र (32) अपनी बुआ खिलौना देवी निवासी मोहनपुर थाना मोहम्मदी के यहां रहता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर शंकरपुर चौराहे के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर वह खाई में गिर गया। इस घटना में डालचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां रामबेटी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
जंगबहादुरगंज नेशनल हाईवे 24 पर लखनौरिया तिराहे के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा चालक बाइक समेत भाग गया।
पसगवां कोतवाली के ग्राम रहीमपुर निवासी शिवदयाल (50 बाइक से अपने घर जा रहा था। लखनौरिया तिराहे के निकट शिव दयाल की बाइक से एक अन्य बाइक टकरा गई। जिससे शिवदयाल गंभीर रूप में घायल हो गया जिसे डायल 112 से सीएचसी पसगवां लाया गया । शिवदयाल की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।