{"_id":"5ea1baea8ebc3e90b12df078","slug":"accident-lakhimpur-news-bly403599166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
मूड़ा सवारान। भैंठिया हरसिंहपुर चौराहा के पास गुरुवार सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसे लोगों ने आनन-फानन में ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर निवासी आशाराम का 18 वर्षीय पुत्र अवधेश राजपूत सुबह घर से ट्रैक्टर लेकर खेत पर भूसा की ट्रॉली जोड़ने के लिए निकला था। भैठिया हरसिंहपुर चौराहा के पास सामने से आ रही कार को साइड देते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया, जिससे चालक अवधेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
घटना की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने राहगीरों की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक अवधेश को निकालकर गंभीरावस्था में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवधेश की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।