{"_id":"5e89c7938ebc3e7697289706","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4017409131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संसारपुर। क्षेत्र में एक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने खेत से घर वापस लौट रहे युवक की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
मैलानी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत संसारपुर के ग्राम बोझिया निवासी रमेश श्रीवास्तव का पुत्र छोटू उर्फ लकी (21) शनिवार को साइकिल से खेत देखने गया था। शाम को घर वापस लौटते समय पीछे से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीशचंद यादव ने उसे सीएचसी गोला भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। संवाद