फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abuse and indecency with CHC Superintendent

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी अधीक्षक से गालीगलौज और अभद्रता

Tue, 10 Sep 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Abuse and indecency with CHC Superintendent
पलियाकलां। सीएचसी में वसूली के आरोपों को लेकर सोमवार को सीएचसी अधीक्षक और एक युवक में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गालीगलौज और अभद्रता तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सीएचसी में हंगामे की सूचना पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार दिलीप कुमार और हर्ष निशांत को मौके पर भेजा। तहसीलदारों ने कोतवाल मनबोध तिवारी के साथ मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की। इसके दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, जहां काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। हालांकि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि प्राइवेट व्यक्तियों को हटाया गया है। अब भी कुछ लोग सीएचसी में आकर वसूली करते हैं। वीडियो बनाकर अनावश्यक रूप से दबाव डालते हैं। उधर युवक ने भी अधीक्षक पर वसूली के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed