फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   About 60 thousand young voters will vote for the first time

करीब 60 हजार युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

Sat, 18 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:51 AM IST
सार

मतदाता पुनरीक्षण के बाद 58485 युवा मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल
 

विज्ञापन
About 60 thousand young voters will vote for the first time
demo photo - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में दिख रहा खासा उत्साह, अभी बढ़ सकती है संख्या
विज्ञापन

जनवरी 2021 में 2694166 से बढ़कर 2752651 हुई मतदाता संख्या, 23 थर्ड जेंडर बढ़े
लखीमपुर खीरी। आने वाले विधानसभा चुनाव में करीब 60 हजार युवा मतदाता पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। हाल ही में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में 58485 नए मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं। जनवरी 2021 में जिले में मतदाताओं की संख्या 2694166 थी, जो अब बढ़कर 2752651 हो गई है। इसमें 189575 पुरुष और 167630 महिला मतदाता हैं, जबकि 105 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
जिले की पलिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 349293 से बढ़कर अब 357225 हो गई है। इसमें 189575 पुरुष और 167630 हैं। निघासन में मतदाताओं की संख्या 321278 से बढ़कर 329756 हो गई है। इनमें 178907 पुरुष और 150846 महिला हैं। गोला गोकर्णनाथ में मतदाता पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या 372813 से बढ़कर 381310 हो गई है। इसमें 202512 पुरुष और 178776 महिलाएं हैं। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 308135 से बढ़कर 313922 हो गई है। इसमें 168168 पुरुष और 145749 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 319455 से बढ़कर 327867 हो गई है। इसमें 177400 पुरुष और 150451 महिलाएं हैं। लखीमपुर सदर में मतदाताओं की संख्या 396978 से बढ़कर 405850 हो गई हैं। इसमें 215629 पुरुष और 190212 महिलाएं हैं। कस्ता विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 298643 से बढ़कर 306809 हो गई है। इसमें 163992 पुरुष और 142800 महिला हैं। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 327571 से बढ़कर 329912 हो गई है। इसमें 177587 पुरुष और 152312 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड जेंडर की संख्या में भी हुआ इजाफा
जिले में थर्ड जेँडर के मतदाताओं में भी इजाफा हुआ है। एक जनवरी 2021 को जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में थर्ड जेंडर के कुल 82 मतदाता थे। मतदाता पुनरीक्षण के बाद थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। इनमें पलिया में 20, निघासन में तीन, गोला गोकर्णनाथ में 22, श्रीनगर में पांच, धौरहरा में 16, लखीमपुर में नौ, कस्ता में 17 और माहम्मदी में 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed