{"_id":"6866c90adbc335b7670007e4","slug":"abortion-found-taking-place-in-illegal-hospital-operator-fled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149714-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध अस्पताल में होता मिला गर्भपात, संचालक भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध अस्पताल में होता मिला गर्भपात, संचालक भाग गया
Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
निघासन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बम्हनपुर गांव में संचालित एक अवैध अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान एक महिला का गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराया जा रहा था, जिसे टीम ने मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि अस्पताल का संचालक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। वहीं, चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बम्हनपुर निवासी यशोदा पत्नी संतोष कुमार ने जिलाधिकारी से अवैध अस्पताल की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता व डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बम्हनपुर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि एक महिला का अवैध गर्भपात कराया जा रहा था।
टीम को देखते ही अस्पताल संचालक मौके से भाग गया, जबकि चार महिलाओं को मौके से पकड़ा गया। गर्भपात करा रही महिला को एंबुलेंस से सीएचसी निघासन भेजवाया, जहां उसका उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने मझगईं पुलिस को तहरीर देकर चारों महिलाओं को सौंप दिया।